रामपुर, मई 22 -- शाहबाद। क्षेत्र में जयतौली-मदारपुर रोड पर बुजुर्ग महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि जयतौली गांव निवासी ओमवती (70) पत्नी सियाराम की बेटी छोटी की तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार को उसे दवा दिलाने परिवार के लोग बाइकों से पटवाई जा रहे थे। ओमवती बेटे के साथ बाइक पर सवार थीं, जबकि बेटी और दामाद दूसरी बाइक पर थे।रास्ते में मडैयान वदे गांव के पास बाइक बेकाबू हो गई, इससे ओमवती सड़क पर गिर गई और उनके गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- एनएच क्रॉस के दौरान बाइक से जख़्मी अधेड़ महिला की मौत हादसे के बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।...