बाराबंकी, मार्च 20 -- हैदरगढ़। कस्बा में बीते सप्ताह लापता हुई नाबालिग बेटी को काफी मशक्कत के बाद ढूंढ निकालने वाले कोतवाल अभिमन्यु मल्ल का नागरिकों ने स्वागत किया। चेयरमैन आलोक तिवारी की अगुवाई में बड़ी संख्या में थाने पहुंचे व्यापारी व नागरिकों ने कोतवाल को फूल माला एवं अंग वस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कोतवाल ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बेटी का पता लगाने में अपने साथी पुलिस कर्मियों की मेहनत व एसपी के कुशल नेतृत्व की सराहना की। कहा कि कप्तान के निर्देशन में पूरी टीम ने मेहनत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.