बरेली, मार्च 14 -- नवाबगंज। बेटी के जन्म पर ससुरालवालों ने एक विवाहिता से मारपीट की। मारपीट में विवाहिता के पेट में चोट लगने से उसे ब्लीडिंग होने लगी। घटना की तहरीर विवाहिता की मां की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। कस्बे के मोहल्ला चाणक्यपुरी निवासी फूलवती पत्नी दिनेश कुमार ने अपनी बेटी दुर्गा का विवाह 11 माह पूर्व फरीदपुर के सिमरा केशौपुर निवासी एक युवक के साथ किया था। 26 फरवरी को दुर्गा देवी ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि इससे ससुरालवाले नाराज हो गए और उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुरालवाले कहते कि उसने बेटी को जन्म दिया है और उन्हें बेटा चाहिए था। अब वह उसे घर में नहीं रखेंगे। फूलवती का आरोप है कि शुक्रवार को वह अपनी पुत्री से मिलने उसके ससुराल पहुंची तो वहां ससुराल वाले उससे मारपीट कर रहे थे। उन्होंने समझाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.