बलिया, अप्रैल 15 -- बलिया। अनाज के विवाद में बुधवार की सुबह बेटे ने डंडे से पीटकर पिता की हत्या कर दी। बचाने पहुंची मां पर भी उसने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नत्थूपुर निवासी 75 वर्षीय महेंद्र चौहान बेटे पप्पू से दो बोरी गेहूं अपनी बेटी (पप्पू की बहन) को देने कह रहे थे। इसे लेकर दो दिनों से घर में विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह एक बार फिर उसी बात को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। लोगों का कहना है कि इस दौरान पप्पू ने डंडे से पिता के सिर पर प्रहार कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी हमला कर पप्पू ने घायल कर दिया। महिला को सीएचसी रसड़ा पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.