बेटी को कोटा में पढ़ाने के लिए बेच दिया खेत, कर्ज लेकर पिता करा रहे थे कोचिंग; NEET UG पेपर लीक ने छीनी नींद
नई दिल्ली, मई 14 -- NEET UG 2026 पेपर लीक की खबर ने एक झटके में उन हजारों सपनों को हिला दिया है जो सालों की मेहनत, कर्ज और संघर्ष के सहारे बुने गए थे। बिहार के छोटे कस्बों और गांवों से निकले वे छात्र, जिन्होंने डॉक्टर बनने के लिए दिन-रात एक कर दिया था, आज एक अनिश्चित भविष्य के सामने खड़े हैं। किसी ने खेत बेचकर पढ़ाई कराई, किसी ने कर्ज लेकर कोचिंग भेजा, तो किसी ने भूख और थकान के बीच कमरे में बंद होकर तैयारी की। पटना और अन्य शहरों में रहकर नीट की तैयारी कर रहे इन युवाओं को लग रहा था कि इस बार उनका सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन परीक्षा रद्द होने की खबर ने न सिर्फ उनकी उम्मीदें तोड़ दीं, बल्कि पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जहां कल तक रिजल्ट की चर्चा थी, वहां आज सन्नाटा और आंसुओं ने जगह ले ली है।मुजफ्फरपुर में टूटा भरोसा मुजफ्फरपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.