बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा
देहरादून, जून 1 -- हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में उसके पिता ने पांच लोगों पर उत्पीड़न, धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बिजनौर के नगीना निवासी आलोक जैन पुत्र स्वर्गीय एआर जैन ने बताया कि उनकी पुत्री पूजा गुप्ता का विवाह वर्ष 2011 में भूपतवाला निवासी शदर गुप्ता के साथ हुआ था। जिसके बाद गुप्ता की दो संतानें हुई थी। आरोप लगाया है कि अजय गोस्वामी पुत्र चेतराम निवासी गांधी चौक, शिवनगर, रानी गली, भूपतवाला, हरिद्वार तथा काजल पुत्री बेतराम निवासी गली नंबर-4, न्यू भारत माता पुरम, रानी गली, भूपतवाला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.