बगहा, मई 6 -- चंद्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता। जिले में यह एक भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां पुलिस की संवेदनशील पहल ने एक परिवार को टूटने से बचाने का काम किया। बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी द्वारा जारी एक वीडियो में एक शराब के आदी पिता अपनी बेटी के सामने भावुक होकर शराब छोड़ने का वादा करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में पिता का अपनी बेटी के प्रति यह संकल्प वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर देता है। यह पहल केवल एक व्यक्ति को सुधारने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे परिवार को संभालने और समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- टूटते परिवार को पुलिस ने बचाया प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून लागू करना ही नहीं, बल्कि जहां संभव हो, वहां आपसी संवाद और समझाइश के जरिए परिवारों को...