बेटी के सामने मां की गला रेतकर हत्या; बच्ची ने बताई पूरी कहानी, परिवार का करीबा निकला कातिल
हिन्दुस्तान संवाद, अगस्त 21 -- प्रयागराज के हनुमानगंज के सराय इनायत के जैतपुर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला ने चार साल की बेटी के सामने ही तड़पकर दम तोड़ दी। पुलिस के मुताबिक, उतरांव का बसगिद गांव निवासी दिनेश मुंबई में ऑटो चलाता था। करीब पांच वर्ष पहले मुंबई में उसकी मुलाकात जौनपुर की 26 वर्षीय उषा से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उनकी चार साल की बेटी स्वीटी है। बीते 11 अगस्त को दिनेश पत्नी और बेटी के साथ मुंबई से प्रयागराज आया। दिनेश के दूर के रिश्तेदार कोटवा निवासी आशीष की मदद से जैतपुर में किराए पर कमरा लेकर दंपती रहने लगे थे। बुधवार रात दिनेश अपने गांव चला गया। पुलिस के मुताबिक, आशीष पिछले दो-तीन दिन से उषा पर उसके साथ गुजरात चलने का दबाव बना रहा था। एक दिन पहले उषा ने उसे जमकर फटका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.