सिद्धार्थ, मार्च 11 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज कस्बे के एक वार्ड की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि आठ मार्च को उसकी पुत्री कस्बे के एक वार्ड के रास्ते से होकर गुजर रही थी। तभी वहां खड़े तीन युवक उसका मुंह बांध कर कहीं उठा ले गए। जहां सामूहिक दुष्कर्म किया और पुत्री को मारा पीटा भी। दूसरे दिन नौ मार्च को उसी स्थान पर लाकर छोड़ दिया। आरोपियों को पुत्री पहचानती भी है। प्रभारी थानेदार सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिली है। सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.