सीतापुर, अगस्त 24 -- अटरिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से यौन शोषण के आरोप का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने अपने पिता पर चाकू के बल पर कई महीनों तक बहन का यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर में किशोरी के गर्भवती होने की बात भी कही गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच, चिकित्सकीय परीक्षण और दोनों भाई-बहन की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी का पिता कथित तौर पर उसे चाकू दिखाकर धमकाता था और घर से बाहर जाने नहीं देता था। भाई का आरोप है कि करीब एक माह पहले उसने अपनी बहन के साथ जबरन यौन संबंध बनाए जाते हुए देखा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसे भी चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। भाई ने पुलिस से पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई ...