बेटी के साथ दो महीने तक दुष्कर्म का आरोप
बागपत, सितम्बर 24 -- खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी के साथ दो महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडिता के पिता ने कोतवाली में शिकायत की। शाहजहांपुर निवासी एक व्यक्ति क्षेत्र के एक गांव में बटाई पर जमीन लेकर खेती करता है। गुरूवार को वी कोतवाली पहुंचा। बताया कि उसने एक किसान के खेत बटाई पर लेकर गन्ने की फसल बोई हुई है। बदायूं का एक ओर परिवार भी यही बटाई पर जमीन लेकर खेती कर रहा है। उस परिवार के युवक ने दो महीने तक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत हो गई। गुरूवार को बेटी ने उन्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल आशीष पुंडीर का कहना है कि बदायूं के रहने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.