गोरखपुर, फरवरी 28 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भैंसहां गांव निवासी 49 वर्षीय राजनरायन सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वह गुरुवार को अपनी इकलौती बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर गोरखपुर लौट रहे थे। इसी दौरान खलीलाबाद के पास मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी 11 मार्च को हैं। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस पिता ने बेटी के हाथ पीले करने का सपना सजाया था, उसी की अर्थी उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की पृष्ठभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.