बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग का आह्वान
कन्नौज, मई 30 -- छिबरामऊ। क्षेत्र के कसावा गांव निवासी सविता समाज के सक्रिय सदस्य रहे राजकुमार के आकस्मिक निधन पर सविता समाज छिबरामऊ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि राजकुमार अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। उनके असमय निधन से परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। परिवार में तीन पुत्रियां हैं, जिनमें से एक पुत्री का विवाह आगामी जुलाई माह में प्रस्तावित है। ऐसी विषम परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। समाज के सभी सम्मानित सदस्यों, समाजसेवियों एवं दानदाताओं से अपील की है कि वह यथाशक्ति आर्थिक सहयोग प्रदान करें, ताकि बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में अध्यक्ष सुधीर कुमार सविता, महामंत्री सुवेश कुमार, कोषाध्यक्ष मास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.