पिथौरागढ़, नवम्बर 25 -- डीडीहाट। राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी का पौधरोपण अभियान जारी है। अभियान के 498 वें दिन गुरुरानी के अभियान से जुड़ते हुए डीडीहाट के सिटोली निवासी कृष्ण सिंह बोरा व लीला बोरा ने पुत्री गीता के परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व पौधरोपण किया। बोरा ने कहा कि वह इस पौधे का अपने परिवार के सदस्य की तरह देखरेख करेंगे। उन्होंने गुरुरानी के इस अभियान की सराहना करते हुए, अन्य लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने को कहा। गुरुरानी ने कहा उनका पौधरोपण अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.