बदायूं, जून 14 -- बेटी के विदाई समारोह में बनी सब्जी, पूड़ी खाने से एक ही परिवार के डेढ़ दर्जन लोग बीमार हो गए। घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा की है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बेटी के विदाई समारोह के लिए पकवान बनाए गए थे। खाना खाने के कुछ समय बा दही एक के बाद एक 18 लोगों को परेशानी शुरू हो गई। उनकी हालत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को निजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़़ित परिवार ने किराना व्यापारी पर मिलावटी सरसों का तेल देने का आरोप लगाकर शिकायत की। यह भी पढ़ें- बेटी के विदाई समारोह में बनी सब्जी, पूड़ी खाने से एक ही परिवार के 16 लोग बीमार इसके बाद खाद विभाग ने तेल की चार सीलबंद बोतलें और बनाए गए खाने का सैंपल लेने के बाद जांच को भेजा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...