बलिया, दिसम्बर 7 -- बलिया, संवाददाता। बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे अधेड़ की रविवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। हादसे की जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंचे राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती निवासी 55 वर्षीय श्रीकृष्णा तिवारी बेटी की शादी करने के लिए किसी जगह पर बातचीत किया था। रविवार को लड़का किसी ट्रेन से आ रहा था लिहाजा वह उसे देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। चूंकि गाड़ी प्लेटफार्म संख्या चार पर आ रही थी लिहाजा मुख्य रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद श्रीकृष्ण साइकिल लेकर महुआ मोड़ की ओर जा रहे थे। वह चित्तू पांडेय चौराहा के पास पहुंचे तो क्रासिंग बंद थी। इसके बाद वह साइकिल लेकर रेल पटरी को पार कर रहे थे। जीआरपी एसओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.