गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला के शव के चिथड़े उड़ गए थे। मृतका पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के प्रदुमन छपरा गांव के राम साहब पासवान की 40 वर्षीय पत्नी सोना देवी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद बाइक सवार महिला को कुचल कर भाग रहे ट्रक को जब्त करने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोना देवी अपने गांव के जयराम प्रसाद समेत चार लोगों के साथ दो बाइक पर सीवान जिले के मलमलिया में अपनी बेटी की शादी करने के लिए लड़का देखने के लिए जा रही थी। इस बीच वे जैसे ही महम्मदपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.