लखनऊ, दिसम्बर 21 -- काकोरी इलाके में रविवार को बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे पिता-पुत्र की स्कूटी मोहान रोड पर अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे स्कूटी पर बैठे पिता को ट्रॉला ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मूकबधिर बेटे को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ट्रॉले को भी पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक पारा के भुईयां देवी मंदिर के पास रहने वाले फर्नीचर कारोबारी दुखी शर्मा (55) रविवार को दिव्यांग बेटे मुकेश शर्मा के साथ स्कूटी से बेटी के लिए रिश्ता देखने उन्नाव के हसनगंज जा रहे थे। जब यह लोग काकोरी इलाके में मोहान रोड पर तेज किशन खेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी इनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे उसपर पीछे बैठे दुखी शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.