बागपत, अगस्त 11 -- बागपत। बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव में रविवार रात एक महिला दूध गर्म करते समय गंभीर रूप से झुलस गई। गैस चूल्हे पर काम करते समय अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। बावली गांव की पट्टी देशू निवासी 36 वर्षीय पिंकी पत्नी राहुल रविवार रात करीब 11:30 बजे अपनी सात माह की बच्ची कीर्ति के लिए दूध गर्म कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। पिंकी की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। परिजन पिंकी को तुरंत सीएचसी बड़ौत ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर हालत के कारण उन्हें बागपत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब ढाई बजे महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि पिंकी...