उन्नाव, मई 9 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार शाम 21 साल की बेटी काम की बात कहकर घर से गई थी। मगर रात तक घर नहीं लौटी। तब उसकी खोजबीन की। इस दौरान पता चला कि इसी थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी प्रेम शंकर अपने साथ लेकर कहीं चला गया है। बेटी साथ में 35 हजार रुपये की नगदी व बहू के जेवरात और मोबाइल भी ले गई। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...