प्रयागराज, मार्च 12 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र में एक बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई है। बुधवार रात पुलिस कंट्रोल रूम से एक बच्चे की अपहरण की सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी गंगानगर के निर्देश पर सक्रिय हुई सरायइनायत पुलिस ने अपहृत बच्चे को मिर्जापुर के कछवा थानाक्षेत्र से रात में ही बरामद कर लिया। बच्चा बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।सरायइनायत थानाक्षेत्र के बरईपुर गांव मजरा टोडरपुर निवासी सेवालाल मुसहर की बालिग लड़की सोमवार को गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसकी बेटी को ज्ञानपुर भदोही निवासी दीपक मुसहर भगा ले गया है जो कतवारूपुर गांव स्थित रतन सिंह के भट्ठे पर काम करता है। सेवालाल उसके परिजनों से लड़की बुलाने की बात कही। पुलिस के मुताबिक लड़की न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.