बेटी के निकाह के दिन सांप ने मां को डंसा, शादी वाले घर में मचा कोहराम, दुल्हन पर टूटा दुखों का पहाड़
बागपत, अगस्त 1 -- Baghpat News: यूपी के बागपत में शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बेटी के निकाह के दिन दुल्हन की मां की सर्पदंश से मौत हो गई। मां की मौत से दुल्हन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। मां को सुपुर्द ए खाक किए जाने के बाद बेटी के निकाह की रस्में पूरी की गईं। मुकुंदपुर निवासी 40 वर्षीय नईमा, पत्नी मौसम की बड़ी बेटी जस्मीन के निकाह की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार रात नईमा और अन्य परिजन काम खत्म करने के बाद सोने चले गए। देर रात सोते समय सांप ने नईमा के पैर में डस लिया। शनिवार सुबह परिजन नईमा को लेकर छपरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और फिर दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में नईमा की मौत हो गई। इस बीच जस्मीन के निकाह के लिए पुट्ठी धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.