नई दिल्ली, अगस्त 23 -- अगर आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए लंबे समय में एक मजबूत फंड तैयार करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक सरकारी बचत योजना है, जिस पर कई माता-पिता की नजर रहती है। इस योजना में सरकार की ओर से तय ब्याज मिलता है और ब्याज सालाना चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है। मौजूदा उदाहरण में 8.2% सालाना ब्याज दर मानकर देखें तो हर महीने Rs.5,000 निवेश करने पर मैच्योरिटी तक करीब Rs.27-28 लाख का फंड तैयार हो सकता है। हालांकि यह रकम गारंटीड नहीं है, क्योंकि SSY की ब्याज दर सरकार हर तिमाही समीक्षा के आधार पर बदल सकती है। इसलिए इसे केवल अनुमान के तौर पर समझना चाहिए। यह भी पढ़ें- 77 रुपये वाले शेयर में 60% उछाल का अनुमान, एक साल में 28000 अंक तक जाएगा निफ्टी! यह भी पढ़ें- शुगर स्टॉक लिमिट पर सरकार का फैसला, Rs.22 से Rs.55 तक वाले शे...