बेटी के दूसरे धर्म में शादी करने पर ससुरालियों को पीटा
गाज़ियाबाद, मई 26 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। खोड़ा थानाक्षेत्र में बेटी के दूसरे धर्म में प्रेम विवाह करने पर मायके वालों ने ससुरालियों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खोड़ा के वंदना एंक्लेव में रहने वाले कुणाल ने दिल्ली के कल्याणपुरी में रहने वाली रोशनी से डेढ़ माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। रोशनी दूसरे धर्म की है और उसने अपने घर वालों की मर्जी के बिना कुणाल से शादी की थी। रोशनी के पिता कौशर खान और कौशर के भाई हबीब रविवार रात कुणाल के घर पहुंचे और रोशनी को साथ चलने को कहा। यह भी पढ़ें- बेटी के दूसरे धर्म में शादी करने पर ससुरालियों को पीटा रोशनी ने इंकार किया तो गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर रोशनी की सास, पति व अन्य ससुरालियों पर हमला कर दिया। हमलावर मारपीट कर फरार हो गए। सोमवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.