सीवान, सितम्बर 29 -- अभिषेक उपाध्याय,सीवान। बेटी के जन्म की खबर सुनकर जहां आज भी कई परिवारों में मायूसी छा जाती है, वहीं सीवान सदर अस्पताल में सोमवार को इससे बिल्कुल अलग और खुशी देने वाली तस्वीर देखने को मिली। यहां एक परिवार ने बेटी के जन्म को किसी उत्सव से कम नहीं माना। नवजात बेटी और उसकी मां को अस्पताल से घर ले जाने के लिए पिता गुब्बारों से सजी कार लेकर पहुंचे। गाड़ी पर नवजात बच्ची, उसकी मां और पिता के नाम का बैनर भी लगाया गया था। अस्पताल परिसर में यह नजारा लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

बेटी के जन्म की खुशी दरअसल, बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी गांव निवासी प्रदीप कुमार साह की पत्नी करीना ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी के जन्म की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। सोमवार को जब मां और नवजात को सदर अस्पताल से छुट्टी मिली तो...