बेटी के जन्म पर विवाहिता को बेल्ट से पीटा, मुकदमा
अलीगढ़, जून 30 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के सोतीपाड़ा मोहल्ले में बेटी के जन्म से नाराज ससुरालवालों द्वारा एक विवाहिता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रिया ने अपने पति मोनू, सास गुड्डी और ससुर पप्पू के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट कराई है। पीड़िता का आरोप है कि बेटी 'दृष्टि' के जन्म के बाद से ही उसे बेटा न होने पर प्रताड़ित किया जा रहा था। ससुर करोड़ों रुपये का मुआवजा मिलने की धौंस दिखाता था। 27 जून की रात पति और सास ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। शोर सुन आए पड़ोसियों ने उसकी जान बचाई। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.