बेटी के जन्म पर कसमार सीएचसी में मनाई गई खुशी
बोकारो, जून 8 -- कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को नवजात बेटी के जन्म पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर प्रसूता को सम्मानित किया गया। तेलमुंगा निवासी धनंजय गोस्वामी की पत्नी चुनमुन कुमारी ने पुत्री को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल परिवार की ओर से उन्हें बेबी किट भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। अस्पताल में चल रहे बधाई हो बेटी हुई है अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ मो नवाब ने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति और परिवार की खुशहाली का आधार हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म को सम्मान और उत्सव से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। यह भी पढ़ें- 18 नवजात का मनाया जन्मोत्सव इससे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशु एवं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.