हमीरपुर, अप्रैल 14 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेटी के जन्म के पांच घंटे बाद मां की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। डॉक्टरों ने आनन-फानन में उसे कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। शहर के मेरापुर निवासी अमर सिंह की 25 वर्षीय पत्नी रानी को सोमवार की सुबह 10 बजे प्रसव पीड़ा उठने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रानी दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी। पति के अनुसार प्रसव पूर्व होने वाली सभी जांचें नॉर्मल थीं। कहीं किसी किस्म का कोई रिस्क या चिंता जैसी बात नहीं थी। दिन के डेढ़ बजे के आसपास रानी ने बेटी को जन्म दिया। यह भी पढ़ें- डिलीवरी के दौरान धड़ से अलग हो गया नवजात का सिर, अस्पताल में मचा हड़कंप इसके कुछ देर बाद से रानी की हालत बिगड़ने लगी। शाम छह बजे के आसपास डॉक्टरों ने चेकअप के बाद रानी को ...