शाहजहांपुर, मार्च 13 -- मदनापुर, संवाददाता। मदनापुर क्षेत्र में बुधवार देर रात हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसी दिन उसकी पत्नी ने तीसरी संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया था। नवजात बेटी को देखने घर लौट रहे युवक की रास्ते में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव बिनौरा निवासी अमरपाल यादव उर्फ भूरे (30) पुत्र दाताराम बिजनौर में राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार देर रात वह बिजनौर से बस से कटरा पहुंचे। घर जाने के लिए सवारी न मिलने पर अपने साथ काम करने वाले की मोटरसाइकिल लेकर गांव के लिए निकल पड़े। पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे पर मदनापुर रोड स्थित गांव रजपुरा के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में अमरपाल की मौके पर ही मौत हो गई। ...