हरदोई, मई 9 -- हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में पिहानी ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरियावा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सुरेशपाल सिंह (75) के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के मुताबिक सूरेशपाल सिंह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। करीब 20 दिन पहले वह अपनी बेटी के घर गए थे। शुक्रवार सुबह वह ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि सुबह करीब 8:30 बजे वह बेटी कल्पना पत्नी सोनपाल के साथ कुइयां तक आए थे। वहां से बेटी अपने घर शिरोमणि नगर चली गई, जबकि सूरेशपाल सिंह घर के लिए निकल पड़े।इसी दौरान पिहानी ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर उनका शव मिला। शव के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.