बेटी के घर झगड़ा सुलझाने जा रही मां की हादसे में मौत
रायबरेली, अप्रैल 2 -- परशदेपुर (रायबरेली) संवाददाता। डीह में बेटी के घर का झगड़ा सुलझाने जा रही परशदेपुर निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना से बेटी के घर में कोहराम मच गया। परशदेपुर वार्ड-2 के मोहल्ला महावीरन निवासी महिला की बेटी के घर बुधवार रात झगड़ा हो गया। परिजनों ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेटी की हालत गंभीर है और वह डीह सीएचसी में भर्ती है। इसपर गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे महिला डीह सीएचसी के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को डीह सीचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कुसुमा देवी (52) पत्नी रामखेलावन के रूप में हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.