बेटी के घर जा रहे बुजुर्ग की वाहन से कुचलकर मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- गायघाट, एक संवाददाता। एनएच-27 स्थित सियारी पुल पर शुक्रवार को वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में पिरौंछा निवासी 68 वर्षीय ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे ईश्वर सिंह के भाई उमेश सिंह ने बताया कि दो दिन पहले देवघर से लौटे थे। शुक्रवार को बाइक से बोचहां थाना क्षेत्र के पीड़कपुर स्थित बेटी की ससुराल प्रसाद देने जा रहे थे। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर वाहन ने कुचल दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों ने मुआवजा की मांग को लेकर कुछ देर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची बेनीबाद पुलिस व सीओ पुष्पराज ने लोगों को समझाकर शांत कराया।बताया जाता है कि सियारी पुल से पिरौंछा चौक तक एक लेन पर पिचिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण दूसरी लेन से ही गाड़ियों का आवागमन होता है। थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.