बेटी के घर जा रहे बाइक सवार का सड़क किनारे मिला शव
पीलीभीत, जुलाई 1 -- पूरनपुर। बेटी के घर जा रहे बाइक सवार युवक का शव सड़क किनारे पड़ा देखा गया। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की सड़क हादसे में मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव लरती के रहने वाले तीस वर्षीय अमन पुत्र मुन्ने मेहनत मजदूरी करते थे। उनकी बेटी सपना की शादी थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैनाकोट में हुई है। मंगलवार की शाम अमन बाइक से अपनी बेटी के घर गेहूं और बच्चों के लिए खिलौने लेकर जा रहे थे। पूरनपुर खुटार हाईवे पर कजरी निरंजनपुर में अमन को संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने जांच के बाद अमन को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.