आजमगढ़, मई 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। रोडवेज बस से उतरते समय सोमवार को एक महिला अचेत होकर गिर गई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। तीन दिन बाद बुधवार को उसकी पहचान हुई। बरदह थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर फेटी गांव निवासी 55 वर्षीय किताबी देवी पत्नी स्व. सूरत पटेल की ननद के यहां रामपुर गांव में शादी थी। वह 11 मई को ननद के घर गई थी। शादी संपन्न होने के बाद सोमवार को अपने घर जाने के लिए निकली थी। रास्ते में वह अपना इरादा बदल कर बेटी के घर सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी मैना पत्नी मनोज सिंह पटेल के घर के लिए चल दी। यह भी पढ़ें- अस्पताल से इलाज करा घर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत सोमवार की दोपहर में वह बस से आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पहुंची। बस से उतरते समय अचेत होकर गिर गई। एंबुलेंस से उसे मंडलीय अस्पताल ले...