प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- अंतू। देहात कोतवाली क्षेत्र के बड़ा का पुरवा निवासी धीरेंद्रमणि तिवारी ने अपनी बेटी की शादी अंतू थाना क्षेत्र के दुर्वासा पांडेय का पुरवा निवासी आलोक मिश्र से की है। आठ अप्रैल को वह बेटी के घर उसे विदा कराने गए थे। आरोप है दामाद आलोक मिश्र, समधी धीरेंद्र मिश्र और बेटी सास शीला देवी से विवाद होने लगा। आरोपियों ने धीरेंद्र मणि तिवारी पर लाठी से हमलाकर उनका सिर फोड़ दिया गया। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...