बांका, जून 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा वार्ड नंबर दो में ससुराल वालों ने विवाहिता एवं उनके पिता तथा पुत्र को पीट कर जख्मी कर दिया गया। पीड़ित महिला पिंकी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि उनके पिता नाथनगर निवासी कामदेव झा उनसे मिलने आए थे। इस बात पर ससुराल वालों ने उनसे कहा कि उनके पिता बार-बार क्यों आते हैं। उन्होंने जवाब दिया कि जब तक वह जिंदा हैं तब तक आते रहेंगे। इस बात से आक्रोशित होकर विकास कुमार भट्टाचार्य समेत परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उनके पिता वहां पहुंचे तो उन लोगों ने चाकू से उनके दोनों हाथ पर प्रहार कर उन्हें भी जख्मी कर दिया, उनके पुत्र मनीष कुमार भट्टाचार्य के साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- वृद्ध पिता के साथ मारपीट, अस्पताल में भर्ती वह अपने पिता क...