फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।नारी सशक्तिकरण जैसे अभियान चलने के बाद भी पुलिस किस तरह से महिलाओं के मामलों में पेश आती है। इसका ताजा उदाहरण मऊदरवाजा थाने के एक मोहल्ले की बेटी के गायब होने के बाद पुलिस की ओर से दिये गये जवाब से लग रहा है। बेटी के गायब होने पर जब मां पुलिस से शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने दो टूक जवाब दिया कि आप भी ढूंढों और हम भी तलाशते हैं। थक हार कर नाबालिग की मां ने न्यायालय में अर्जी लगायी है। एक मोहल्ले की महिला ने शहर कोतवाली में बेटी के गायब होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी बेटी को कुछ दिनों बद सुपुर्दगी में भी दिया गया था। सात अप्रैल को बेटी बयान देने के लिए न्यायालय में भी आयी थी और बयान दर्ज कराये थे। इसकी जिरह के लिए 17 अप्रैल की तारीख नियत है। इसी रंजिश में युवक ने पुत्री को...