इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा। साम्हों स्टेशन के पास ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाला युवक अपनी एक साल की बेटी के इलाज के लिए घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। मृतक के चचेरे भाई इमरान हुसैन ने बताया कि दिलाबर हुसैन गुजरात के सूरत में स्थित फीनिक्स रिसॉर्ट में काम करता था और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। तीन अप्रैल को वह गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर असम के नागांव जिले के डोबोका पाथेर के लिए रवाना हुआ था। उसका मकसद अपनी एक साल की बेटी का इलाज कराना था, जो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। चार अप्रैल की शाम जब ट्रेन साम्हो स्टेशन के पास रुकी, तब पैंट्री कार में धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। कई लोग डर के कारण ट्रेन से नीचे उतर गए थे। दिलाबर भी नीचे उतर आया था। इसी दौरान दूसरी लाइन पर तेज रफ...