देहरादून, मई 5 -- बेटी को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहे मनचले के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिटायर फौजी को पुलिस मुख्यालय तक पहुंच करनी पड़ी। पीएचक्यू पहुंची शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना क्षेत्र निवासी एक रिटायर सूबेदार की 25 वर्षीय बेटी को यूपी के बुलंदशहर जिले के निजामपुर, सिकंदराबाद का रहने वाला संदीप नाम का युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने सोशल मीडिया पर कई फर्जी अकाउंट बनाकर युवती को बदनाम किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मनचले ने हद पार करते हुए उन्हें झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की नीयत से उनके घर के पते पर गिफ्ट के नाम से गांजा और अन्य ड्रग्स के पार्सल तक भेज दिए। इसके अलावा वह लगातार पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। सेना में 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.