रामपुर, जून 10 -- सैफनी/शाहबाद। नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत पर विधवा को जान से मारने की धमकी देने में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। इनमें चार आरोपी अज्ञात हैं। एक गांव निवासी महिला के अनुसार उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी पंद्रह वर्षीय बेटी है। आरोप है कि उसकी बेटी को गांव का ही सचिन बार-बार भगाकर ले जाता है। समझाकर वह बेटी को वापस ले आई। आरोप है कि इसमें आरोपी सचिन का साथ उसकी मां विमला और संजय देते हैं। वे उसे भगाने के लिए उकसाते हैं। आरोप है कि चार जून को सचिन उन लोगों की मदद से उसकी बेटी को फिर से भगाकर ले गया। आरोप यह भी है कि इसकी शिकायत लेकर पीड़िता उनके घर गई तो रात में विमला और संजय के साथ चार अज्ञात लोग उसके घर में घुस आए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...