बेटी के अपहरण का विवाद: केस उठाने के लिए मिल रही थी धमकी
मुंगेर, जुलाई 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता।घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या के पीछे एक सोची-समझी साजिश का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि करीब दो महीने पहले, बीते 15 मई को मृतक की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी सुबह करीब 7:30 बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी और लापता हो गई थी। बाद में पता चला कि हरदियाबाद काली स्थान निवासी दुखन उर्फ देवन यादव का पुत्र अंकित कुमार उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले में सफियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें अंकित यादव, देवन यादव सहित अन्य को आरोपी बनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पक्ष की ओर से मुकदमा वापस लेने का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों ने 20 दिन पहले और फिर महज दो दिन पहले भी केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.