नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी 15 वर्षीया बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। आरोप है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाले दो युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला का आरोप है कि अमन और अनुज उनकी बेटी को काफी समय से परेशान कर रहे थे। समझाने का प्रयास करने पर युवकों ने परिवार को धमकी दी। दोनों आरोपियों ने 21 नवंबर 2025 की रात साथियों की मदद से बेटी को अगवा कर लिया और अगली सुबह फोन कर धमकी दी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ह...