प्रयागराज, जून 14 -- प्रयागराज। धूमनगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के कथित अपहरण और घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी किए जाने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई । घर का सामान और आलमारी अस्त-व्यस्त थी। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है, और करीब डेढ़ लाख रुपये नगद गायब हैं। महिला का आरोप है कि जब वह जानकारी लेने के लिए विदयानी के घर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि जेवर और नकदी उन्होंने मिलकर ले ली है। साथ ही उसकी पुत्री को भी अपने कब्जे में रखने की बात कही। आरोप है कि विरोध करने या पुलिस में शिकायत क...