बेटी की 5 नवंबर को होनी थी शादी, बुलडोजर से घर ढहाया; रामनगर में 81 भवन गिराए
रामनगर, नवम्बर 1 -- रामनगर में तराई पश्चिम वन प्रभाग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। 28 जेसीबी और 10 पोकलैंड मशीनों की मदद से पुछड़ी में 81 दो से तीन मंजिला आलीशान मकानों को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमों के साथ स्थानीय लोगों की तीखी झड़प भी हुई। करीब चार घंटे चली कार्रवाई में टीमों ने 10 बीघा जंगलात की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जे में लिया। तराई पश्चिम वन प्रभाग की कोसी नदी से सटे क्षेत्र में 226 हेक्टेयर में लोगों ने अतिक्रमण किया था। डीएफओ पुनीत तोमर ने बताया, 91 लोगों को नोटिस दिए थे, जिनमें से नोटिस खारिज होने के बाद 81 भवनों पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि 9 लोगों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कार्रवाई के दौरान 800 पुलिसकर्मी और 300 से अधिक वनकर्मी तैनात रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.