नोएडा, अप्रैल 29 -- कत्ल करने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया खुद ही थाने पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दी

अपराध की जानकारी ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बेटी की हत्या के आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बेटी की हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया और थाने जाकर गुमशुदगी लिखवा दी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

मामले की जांच डीसीपी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि रोही आरआर कॉलोनी में रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने 21 अप्रैल को जेवर कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी। इसमें बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी अंजली 20 अप्रैल को दूध लेने के लिए दुकान गई, लेकिन वह वापस नहीं आई। तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को जांच में पता चला कि अंजली सुरेंद्र ...