गया, जनवरी 3 -- मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सतघरवा गांव की रहने वाली ज्योति की रहस्यमयी मौत को चार महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक मामले में न तो किसी की गिरफ्तारी हुई और न ही पीड़ित परिवार को न्याय का कोई ठोस आश्वासन मिल सका है। 19 सितंबर 2025 को ज्योति का शव दूसरे गांव परमिया स्थित देवी मंदिर के पास एक नीम के पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया, लेकिन पुलिसिया कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। मृतका की मां संजू देवी ने एमयू थाना में बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका स्पष्ट आरोप है कि ज्योति की हत्या की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका दिया गया। संजू देवी का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी, क्योंकि वह पढ़ाई में होनहार थी और भवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.