बेटी की हत्या कर शव खेत में फेंकने वाले पिता पर चार्जशीट दाखिल
बदायूं, जून 10 -- नाबालिग बेटी की दरांती से गला रेतकर हत्या करने और शव को खेत में फेंककर पुलिस को गुमराह करने वाले पिता के खिलाफ पुलिस ने विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी है। वारदात के बाद आरोपी ने दस दिन तक बेटी की गुमशुदगी की कहानी सुनाकर जांच को भटकाए रखा, लेकिन पुलिस की पड़ताल में पूरा राज खुल गया था। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के लहरा गांव का था। गांव के रहने वाले इकरार ने अपनी 17 वर्षीय बेटी सोनम की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी थी और शव को गांव के ही पूरनलाल के सरसों के खेत में फेंक दिया था। हत्या के बाद इकरार ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 19 दिसंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। करीब दस दिन बाद 29 दिसंबर को सोनम का कंकाल नुमा शव सरसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.