इटावा औरैया, फरवरी 15 -- इटावा, संवाददाता। बेटी के ससुराल से लौट रहे मोपेड सवार पिता की तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर को कब्जे में लिया है। इकदिल क्षेत्र के आराजी जादोपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र गंगाराम कुशवाहा शनिवार सुबह अपनी बड़ी बेटी दुर्गा के ससुराल नगला भदौरिया गया था। वहां बच्चे के मूलशांति कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए वे सुबह ही मोपेड से निकला था। दिनभर कार्यक्रम में रहने के बाद शाम को वह अपने घर वापस लौटने के लिए निकला। रात के समय जब वह आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा पाए के पास पहुंचा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.