आरा, अप्रैल 24 -- -भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव के बधार से शुक्रवार की सुबह मिला शव -किसान की धोती का एक छोर पेड़ की जड़ से बंधा और आधा शरीर आहर में लटका मिला -चिकित्सक की ओर से पोस्टमार्टम के लिए शव को आरा सदर अस्पताल से भेजा गया पटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है। उनका शव शुक्रवार की सुबह कोरी गांव के बधार से बरामद किया गया। उनकी धोती का एक छोर बबुल के पेड़ से बंधा था। आधा शरीर आहर में लटका पाया गया था। गले में भी धोती लिपटी थी। दोनों हाथ और दोनों पैर का मांस छोड़ दिया था। शव सड़ गया था। मृत किसान की पहचान पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी स्व. बदलू सिंह के 73 वर्षीय पुत्र राम सकल सिंह के रूप में की गयी है। 20 अप्रैल को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.