बुलंदशहर, दिसम्बर 7 -- बेटी की ससुराल में माता-पिता, गाड़ी चालक के साथ मारपीट करने के आयोप में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली में दर्ज मुकदमे के अनुसार नई बस्ती निवासी देवेंद्र सैनी पुत्र छोटेलाल सैनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2014 में उसकी पुत्री सपना की शादी सोहन सिंह पुत्र हरचरण लाल निवासी मुड़ागेट, थाना-जनपद डींग, राजस्थान में हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। सपना के तीन बच्चें है, सबसे बड़ी बेटी 10 वर्ष की है। तीन-चार वर्षो से सपना का पति सोहन सिंह उसके साथ मारपीट कर दूसरी शादी करने की धमकी देता था। फोन पर सपना को जान से मरने की धमकी के बाद उसका पिता उसे अनूपशहर ले आया। 27 नवंबर को पीड़ित अपनी पुत्री, पत्नी व भाई के साथ डीग सपना की ससुराल पहुंचे दरवाजे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.